जमुई: शाहपुर में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को ईंट से मारा, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के शाहपुर में शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे घरेलू विवाद को लेकर सनकी पति बीरू मांझी ने ईंट से मारकर अपनी ही पत्नी मूर्ति कुमारी को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।