कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पांडे शामिल हुईं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी उपस्थित रहीं.