अशोकनगर चलती बाइक से उछलकर गिर जाने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी जिले के सिन्नी गांव निवासी दुर्गेश पति वीर सिंह कुशवाहा उम्र 28 वर्ष मंगलवार की दोपहर 12 बजे पति के साथ अशोकनगर आ रही थी इसी दौरान ईसागढ़ के पास महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई।जिससे महिला के सिर में चोटें आई हैं उसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।