लोहरदगा: सदर अस्पताल में देर रात डीसी का औचक निरीक्षण, अस्पताल में कड़ी पाबंदी, अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं
लोहरदगा सदर अस्पताल में गुरुवार की देर रात उस समय अचानक हलचल मच गई जब डीसी डॉ कुमार ताराचंद रात लगभग 9:30 बजे औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंच गए। डीसी के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अस्पताल प्रबंधन तथा कर्मी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए।