जमुई: महाराजगंज में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से मारकर युवक को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 महाराजगंज में सोमवार की दोपहर बाद पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने पिंटू केशरी उर्फ सिट्टू को लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव के द्वारा इलाज किया जा रहा है। मारपीट का आरोप दिलीप केशरी , अनीता देवी और प्रिंस केशरी पर लगाया गया है।