जमुई: राजद कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 राजद कार्यालय के पास रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को जमुई के एक निजी क्लिनिक में मौत हो गई। उंसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव ने भी मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।