जमुई: गरही में घरेलू विवाद को लेकर महिला को देवर व ससुराल वालो ने की मारपीट,सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 गरही में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को उसके देवर और ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गरही निवासी संतोष यादव की पत्नी अंशु देवी के रूप में की गई है। घायल महिला ने बताया कि उसके देवर मंतोष कुमार, नंदोषी लालू यादव,सास जिरवा देवी , गोतनी चांदनी देवी घरेलू विवाद को लेकर मारपीट किया।