जमुई: 50 हज़ार का इनामी अपराधी नरेश दास को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 लंबे अरसे से फरार कुख्यात अपराधी गया जिले के 50 हज़ार का इनामी नरेश दास को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक बाइक, नगद रुपया और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। चकाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के द्वारा झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई है, जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।