जमुई: झाझा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 झाझा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसे सोमवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। बताया जाता है की शादी की नीयत से झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग का अपहरण पड़ोस के ही युवक द्वारा कर लिया गया था। जिसको लेकर पीड़ित परिवार द्वारा झाझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।