जमुई: बोधवन तालाब रोड़ में बाइक दुर्घटना में तीन घायल
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 शहर के बोधवन तालाब रोड में बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान भीमाइन निवासी महेंद्र साव उसका पुत्र संत कुमार, और जालिम अंसारी के रूप में की गई है। घायल महेंद्र साव ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है जो सदर अस्पताल में भर्ती है। उसी को देखने के लिए सोमवार को एक बाइक पर सवार तीनों अस्पताल आ रहे थे।