कुलपहाड़: बेलाताल के पंचमुखी चौराहे पर ट्रांसफार्मर के सप्लाई बॉक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
कस्बे के व्यस्त पंचमुखी चौराहे पर मंगलवार को ट्रांसफार्मर के नीचे लगे विद्युत सप्लाई बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद।