पीपलदा: नहरों में टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुँचने पर विधायक के नेतृत्व में किसानों ने उपखण्ड मुख्यालय इटावा में किया प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Feb 22, 2024 पीपल्दा क्षेत्र की नहरों में टेल तक नहरी का पानी नहीं पहुँचने से नाराज किसानों ने आज उपखण्ड मुख्यालय इटावा पर प्रदर्शन कर SDM नीता वसीटा को ज्ञापन दिया। और सभी नहरों के टेल क्षेत्र में 25 फरवरी तक पानी पँहुचाने की मांग की। किसानों ने कहा कि इसके लिए प्रशासन व्यवस्था करे नहीं तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने उपखण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।