पीपलदा: इटावा-खातोली टेल क्षेत्र,गणेशगंज लिफ्ट परियोजना में नहरी पानी पहुंचाने को लेकर SDM को संभागीय आयुक्त के नाम दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 20, 2024 भारतीय किसान संघ तहसील पीपल्दा के कार्यकर्ताओ ने इटावा-खातोली टेल क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने को लेकर मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर जिला प्रवक्ता गिरजा शंकर गुप्ता, अध्यक्ष अशोक जांगिड़ के नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी नीता वसीटा को संभागीय आयुक्त कोटा के नाम ज्ञापन दिया। शीघ्र पानी नही पहुँचने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।