पीपलदा: करण शर्मा ने कोटा जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण किया अपराधों पर रोकथाम पहली प्रथमिकता बताया
Pipalda, Kota | Feb 21, 2024 कोटा जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर करण शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के ग्रामीण इलाकों में अपराधो पर पूरी तरह रोकथाम करने पर अपनी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे।शर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की सीमा मध्यप्रदेश से लगती हुई है।सीमा पर कड़ी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।