पीपलदा: कुन्हाड़ी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से इटावा ख़्यावदा निवासी युवक की मौत, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 22, 2024 शहर के कुन्हाड़ी इलाके में एग्जॉटिका गार्डन के निकट इटावा ख़्यावदा निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कुन्हाड़ी थाने के ASI करतार सिंह ने बताया कि इटावा ख़्यावदा निवासी साहबलाल बैरवा पुत्र रामकल्याण जो कि कोटा में मजदूरी का कार्य करता था उसको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।