पीपलदा: कोटा ग्रामीण पीपल्दा क्षेत्र में इटावा, खातोली अयाना थाने के SHO का हुआ तबादला, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जारी किए आदेश
Pipalda, Kota | Feb 21, 2024 लोकसभा चुनावों के चलते कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बुधवार को पीपल्दा तहसील क्षेत्र के इटावा, खातोली व अयाना के SHO को बदल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में मांगेलाल को इटावा थाने पर बन्नालाल जाट को खातोली व श्यामसुंदर चौधरी को अयाना थाने पर SHO की नियुक्ति दी गई है। पूरे जिले में आज बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए है।