पीपलदा: खातोली क्षेत्र में जानवर के सामने आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, घायल 2 युवकों को एमबीएस अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 20, 2024 जिले के खातोली थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे 70 पर मोटरसाइकिल के सामने जानवर के आने से बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अंकुश शर्मा पुत्र सुरेश व हेमन्त कुमार किसी फाइनेंस कम्पनी में कार्य करते हैं। बाइक से आने के दौरान सड़क पर जानवर आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया है।