खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने तहसील मिहोना और भिण्ड में की सख्त कार्यवाही
50 किलोग्राम मावा, 32 किलो वनस्पति एवं 13.8 किलोग्राम ग्लूकोज पाउडर किया जप्त
होटलों से लिए नमूने, सूर्या ढ़ाबा को दिया नोटिस
कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील मिहोना और भिण्ड में सख्त कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरन सेंगर ने ग्वालियर रोड़ स्थित सूर्या ढ़ाबा, जय गुरुदेव भोजनालय, विरासत होटल और खाना कंपनी की किचिन में बन रहे खाने की जांच की एवं सभी होटलों से पनीर के नमूने जांच वास्ते एकत्र किए।
सूर्या ढ़ाबा की किचिन में स्वच्छता एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने तहसील मिहोना के ग्राम चांदोख स्थित उत्तम डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर दूध में वनस्पति और ग्लूकोज पाउडर मिलाकर मावा बनाते हुए पकड़ा।
डेयरी संचालक उत्तम शर्मा से दूध मावा वनस्पति और ग्लूकोज पाउडर के नमूने जांच वास्ते लेकर 50 किलोग्राम मावा, 32 किलो वनस्पति एवं 13.8 किलोग्राम ग्लूकोज पाउडर जप्त किया। रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी रेखा सोनी ने उत्तम डेयरी का खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Gormi, Bhind | Aug 23, 2026