*देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 43 पेटी अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार*
*भिण्ड।* जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर बम्बा के पास एक मकान से 43 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि 22 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर बम्बा किनारे स्थित एक मकान में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बिक्री और तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल टीम रवाना की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से 43 पेटी देशी शराब बरामद हुई। गिनती करने पर कुल मात्रा 387 बल्क लीटर पाई गई। आरोपी से शराब के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 569/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है। बरामद शराब को जप्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई में उनि विजय शिवहरे, प्रआर ताराचन्द्र, विनोद सगर, जयवीर सिंह सहित थाना देहात टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#भिंड #ब्रेकिंग #न्यूज़ #पुलिस CM Madhya Pradesh Collector Office Bhind @highlight #fbyシvideo #fbreelsvideo
Gormi, Bhind | Aug 23, 2026