उज्जैन शहर: आयुक्त कार्यालय में संभाग आयुक्त ने सभी ज़िलों के कलेक्टरों के साथ की कॉन्फ्रेंस, दिए निर्देश
आशीष सिंह ने उज्जैन संभाग के सभी जिलों की महत्वपूर्ण कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व, स्वास्थ्य और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण के अविवादित प्रकरणों का निराकरण एक माह में करने की समय सीमा तय की। बैठक में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित ट्रैकिंग और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित