डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर 15 जनपथ नई दिल्ली में 14वें जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026 से सम्मानित होंगे यूथ आइकॉन ' आर्य रत्न ' डॉ. सौरभ आर्य समाजसेवा
प्रेरणास्पद प्रशंसनीय, सराहनीय, अनुकरणीय, उत्कृष्ट
समर्पित समाजसेवा के लिए सच्चे नायकों में हुए चयनित
रादौर / यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो:
सत्यार्थ ग्रुप ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन, विश्व रिकॉर्ड धारक सत्य कीर्ति पुस्तक के ऑथर, प्रख्यात समाजसेवी, पर्यावरणविद्, मोटीवेशनल स्पीकर, अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महासम्मेलन के सुप्रसिद्ध संयोजक एवं संचालक, महान् विचारक एवं चिंतक, रचनाकार कवि और अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय पुरस्कारों, मानद उपाधियों सहित स्वर्ण पदक सम्मानों सहित पद्म श्री ग्लोबल अवार्ड से विभूषित यूथ आइकॉन आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य को प्रेरणास्पद समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, उल्लेखनीय, प्रशंसनीय एवं सराहनीय योगदान देने हेतु 14वें जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026 पुरस्कार से सम्मानित होंगे।
स्वर्णकार शिरोमणि महाराजा अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर 15 जनपथ नई दिल्ली में आगामी रविवार 25 अक्तूबर को 14वें अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं 14वें जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026 सम्मान समारोह में प्रेरणास्पद प्रशंसनीय, सराहनीय, अनुकरणीय, उत्कृष्ट एवं समर्पित समाजसेवा के योगदान का सम्मान करते हुए और भारत के सच्चे नायकों में शुमार करते हुए आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य को 14वें जेम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2026 से विभूषित किया जाएगा।
डॉ. आर्य ने बताया कि सत्य, साहस और सेवा का अनुपम प्रतिक थीम पर आधारित इस महासम्मेलन में भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति के.जी बालकृष्णन, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के चिकित्सक पद्म श्री डॉ. एम वाली, मालदीव्स गणराज्य से शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. एआर अहमद, मालदीव शिक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मरियम नासिर, वैदिक साइंस वर्चुअल विद्यापीठ अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉ. रवी प्रकाश आर्य, न्यूयॉर्क अमेरिका के एंबेसडर डॉ. नाभी कपूर, एफवीएस कनाडा प्रेजिडेंट अश्वनी राजपाल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी, एमटीएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर विश्वगुरु प्रो. के पी यादव आदि प्रख्यात सुप्रसिद्ध अतिथिगण हस्तियां कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मंच पर समाज के सच्चे एवं समर्पित सेवकों को सम्मानित करेंगी। स्वर्णकार सेवा परिषद के नेशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ. आर्य ने अपने चयन के लिए नाडी वैध कायाकल्प संस्थान नई दिल्ली के संस्थापक वैध सत्यप्रकाश आर्य, स्वर्णकार सेतु मुम्बई के कार्यकारी संपादक, योगाचार्य एवं साहित्यकार डॉ. प्रकाश सोनी, भारत मंच के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत द्विवेदी, प्रेस की ताकत से शिव नारायण जांगड़ा का आभार एवं अभिवादन व्यक्त किया है।