कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने दशहरा महोत्सव में की शिरकत, ग्रामीणों का जताया आभार
इंद्री। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी के पावन अवसर पर हल्का इंद्री के गांव ब्याना में कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में कांग्रेस नेता एवं हल्का रादौर से उमेश बुबका ने शिरकत की।
इस अवसर पर उमेश बुबका ने गांववासियों के साथ दशहरा महोत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने इस आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान करने और उन्हें मान-सम्मान देने के लिए गांव ब्याना की कमेटी एवं समस्त ग्रामीणों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
उमेश बुबका ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।