पोड़ैयाहाट: भीषण गर्मी को देखते हुए पोड़ैयाहाट थाना में आम लोगों के लिए शुरू की गई प्याऊ
भीषण गर्मी ,हीट वेव और बढ़ते तापमान को देखते हुए पोड़ैयाहाट थाना में शनिवार से आम जनों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि इन दिनों पोड़ैयाहाट का औसत तापमान 46 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। थाना परिसर में आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना एक अच्छा प्रयास हो सकता है।