365 हेड से इस वक्त की बड़ी खबर
गोली लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत!
365 हेड क्षेत्र में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, व्यक्ति के सीने में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारी है।
हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और न ही आधिकारिक पुष्टि हुई है।
घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Nov 12, 2026