लोहाघाट: लोहाघाट विधानसभा में भाजपा टिकट की दौड़ में डॉ. नवीन पंत की एंट्री
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट की दौड़ में डॉ. नवीन चंद्र पंत ने एंट्री ली है। लंबे समय तक एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े डॉ. पंत ने पार्टी नेतृत्व को पत्र भेजकर टिकट की मांग की है। वर्तमान में वे उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नजदीकी को पार्टी में अहम माना जा रहा है। इस कदम से लोहाघाट की चुनावी राजनीति में नई हलचल दर्ज की जा रही है।