शिवगंज बस स्टैंड पर दो पक्षों में विवाद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
शिवगंज। शहर के केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद एक लड़का-लड़की के घर से चले जाने के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
15 लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
घटना के बाद घायल रताराम देवासी सीधे शिवगंज पुलिस थाने पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 15 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रि�