एक साल से फरार 20 हजार का इनामी तस्कर एएनटीएफ के शिकंजे में, ऑपरेशन 'टटपूंजिया 5.0' के तहत जालौर से दबोचा
जालौर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ऑपरेशन 'टटपूंजिया 5.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार ₹20 हजार के इनामी तस्कर हनुमानराम विश्नोई निवासी जोगाऊं (थाना झाब, जिला जालौर) को बागोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सरकारी नौकरी नहीं मिलने के बाद नशा तस्करी के धंधे में उतर गया था और मध्यप्रदेश से डोडा-पोस्त व अफीम लाकर जालौर क्षेत्र में सप्लाई करता था। वर्ष 2023 से उसके खिलाफ एनडीपीएस के कई प्रकरण दर्ज हैं। फरारी के दौरान वह अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा, लेकिन एएनटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। अब आरोपी से नशा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
Sanchore, Jalor | Jul 15, 2026