कायमगंज: जहानपुर में 5 साल की बच्ची 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, ऑक्सीजन सिलेंडर पैर में बांधकर सिपाही ने सुरक्षित निकाला
कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी पवन कुमार के परिवार में पत्नी सपना बड़ी बेटी अनन्या, दूसरी बेटी लवन्या और सबसे छोटी बेटी 5 वर्षीय सौम्या है। इसके अलावा छोटा बेटा शिवाय है सौम्या 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर की है। अनन्या अपनी छोटी बहन सौम्या के साथ रासीदाबाद बल्लभ स्थित प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गई थी। वापस लौटते समय सौम्या 50 फीट कुएं में गिर गई।