तोकापाल: तोकापाल पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक की मौके पर ही मौत, बाइक के परखच्चे उड़े
परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए वहां लोगों ने बताया कि तोकापाल की ओर से एक बाइक सवार जगदलपुर की ओर आ रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी।