भितरवार: गौ वंश की दुर्दशा पर कांग्रेस नेता मन्नू यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार
भितरवार में महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज की अगुवाई में गौ माता के सम्मान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव और कुछ भाजपा नेता शामिल हुए। नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव द्वारा गौवंश के हित को ध्यान में रखते हुए बनवाई गई गौशालाओं और अन्य कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।