डिंडौरी: चौरा दादर गांव सहित अन्य गांव में वन विभाग ने हाथियों की आमद को लेकर कराई मुनादी , जंगल से दूर रहने का दिया संदेश
डिंडौरी जिले के चौरा दादर गांव में पांच हाथियों के दल के दस्तक के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है वन विभाग चौरा दादर गांव सहित अन्य गांव में जंगल ना जाने की सलाह देते हुए ग्रामीणों को हिदायत देते हुए मुनादी कर रहा है गौरतलब है कि वन विभाग मंगलवार सुबह 6:00 से गांव में मुनादी कर रहा है ।