डिंडौरी: बारिश से साकुल नदी उफान पर, दर्जनों गांवों का शहपुरा मुख्यालय से संपर्क टूटा
डिंडौरी जिले के लालपुर गांव के पास बारिश के चलते साकुल नदी उफान पर आ गई और यातायात बाधित हो गया। दरअसल बारिश के चलते शनिवार दोपहर 3:00 बजे नदी उफान पर आ गई जिसके कारण शहपुरा विकासखंड मुख्यालय से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया शहपुरा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर होमगार्ड के जवानों को मौके पर रवाना किया ।