सामरी कुसमी: कुसमी के सुदूर अंचलों में कलेक्टर और एसपी ने किया दौरा, विकास कार्यों की हकीकत परखी
कुसमी सामरी गुरुवार वनांचल क्षेत्र कुसमी में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सघन दौरा कर विकास कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चटनियां, गौतमपुर, नवाडीहकला, चुनचुना, कुदाग, पुंदाग और पिपरढाब समेत विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आवास, आंगनबाड़ी, सड़क और बहुउद्देशीय केंद्र निर्माण की प्रगति देखी।