मधेपुरा: मठाही में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर भागने में सफल रहा
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत मठाही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मठाही वार्ड संख्या 3 से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। उक्त शराब का जखीरा एक गौशाला में छुपा कर रखी गई थी।