मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड-11 में एक थोक व्यापारी की दुकान में 10 दिनों के भीतर दो लूट की घटना को लेकर आमजनों में आक्रोश है। घटना को लेकर मुरलीगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है। 20 को हुई लूट की घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। जबकि घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।