छठ पूजा पर #डीएम_और_एसपी ने रामलीला मैदान व माल्देपुर घाट का किया निरीक्षण,तैयारियों का लिया जायजा
#बलिया। छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने रामलीला मैदान और माल्देपुर घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा करने आने वाली महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पर्व मना सकें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।