भीलवाड़ा: भीमगंज पुलिस ने वांछित अपराधी की धड़पकड़ की कार्रवाई, 7 साल से फरार 5 हजार रुपये की ईनामी आरोपी यास्मीन को गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा। भीमगंज थाना हाजा प्रकरण संख्या 285/13 धारा 365 342 120बी भादस मे 7 साल से वांछित ईनामी अभियुक्ता यास्मीन पुत्री बशीर मोहम्मद पठान निवासी शेखो का मोहल्ला आसिन्द भीलवाड़ा हाल आरके काॅलोनी थाना सुभाषनगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की, एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धडपकड हेतु टीम का गठन किया गया।