प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ में मधुबनी जिला के 3 कांवरिया फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। तीनों कांवरियों को मंगलवार को 1 बजे दिन में इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों कांवरिया दिलीप झा, सरस्वती देवी और रेनू देवी ग्राम भोज पंडोल, थाना बिस्पी जिला मधुबनी के रहने वाले हैं।