हरिद्वार: बुजुर्ग महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी हिल बाई पास रोड से गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी को गुरुवार को हिल बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शहजाद है जो ज्वालापुर क्षेत्र का निवासी है। कुछ दिन पहले इस आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण ठग लिए थे। सफलता हासिल करते हुए हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया है।