हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के ज्ञान लोक कॉलोनी के पास चलती कर बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे करीब कनखल थाना क्षेत्र में ज्ञान लोक कॉलोनी के पास व्यस्त बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कर अचानक आग का गोला बन गई। कार में जैसे ही आग लगी, कार सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। व्यस्त बाजार में खड़ी कर धूं धूं कर जलती रही। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।