हरिद्वार: प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में डूब रही महिला को पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाया
प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में डूब रही महिला को गुरुवार रात 9 बजे करीब पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाया। बताया जा रहा है कि महिला गंगा घाट पर नहा रही थी, इसी दौरान वह गंगा की तेज लहरों में पैर फिसलने से बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गंगा में कूद कर महिला को बचा लिया। महिला हरियाणा की रहने वाली है।