हरिद्वार: BHEL स्थित फाउंड्री गेट के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हुए दो बाइक सवार युवक, लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे BHEL में फाउंड्री गेट के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युगों के परिजनों को सूचित कर दिया है। क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकर के चलते आए दिन यहां हादसे होते हैं।