हरिद्वार: कांगड़ी स्थित जूना अखाड़ा से पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, उत्तराखंड के कई मंदिरों और चारों धामों में संत लेकर जाएंगे छड़ी
गुरुवार को कांगड़ी स्थित जूना अखाड़ा से पवित्र छड़ी यात्रा का आगाज हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारों और परंपरागत तरीके से साधु संतों द्वारा पवित्र छड़ी को उत्तराखंड के कई मंदिरों और चारों धामों में ले जाया जाएगा। पवित्र छड़ी आगामी 14 अक्टूबर को हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब पवित्र छड़ी यात्रा जूना अखाड़े से संत लेकर रवाना हुए।