मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा डैम में PWD इंजीनियर का मिला शव, मोबाइल घर पर छोड़कर स्कूटी लेकर निकला था इंजीनियर
गोसाईगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा डैम से लापता पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर का शव मिला है। मंगलवार को वह घर से बिना कुछ बताए दोनों मोबाइल घर पर ही छोड़कर स्कूटी से निकले थे। गोसाईंगंज के दुलारमऊ गांव के पास पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर विवेक कुमार सोनी का शव इंदिरा डैम में मिला है।