मोहनलालगंज: मोहनलालगंज इलाके में फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
मोहनलालगंज इलाके में एक युवक ने किशोरी की आपत्तिजन फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। वहीं घटना को लेकर किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव के ही रामबली के खिलाफ केस दर्ज कराया था।