मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में राजपूत करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला, राणा सांगा पर टिप्पणी के बाद आक्रोश
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान को लेकर राजपूत करणी सेना द्वारा मोहनलालगंज कस्बे में सपा सांसद का पुतला फूंक कर विरोध करने का ममला सामने आया है। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मोहनलालगंज में प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद का पुतला फूंक कर रोष जताया और उनके खिलाफ नारेबाजी की है।