मोहनलालगंज: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मोहनलालगंज का दौरा किया, EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि लखनऊ के मोहनलालगंज में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रनवा ने निरीक्षण किया है। उन्होंने जिलाधिकारी विशाख के साथ वेयरहाउस का बारीकी से जायजा लिया। इसी निर्देशित किया की सुरक्षा कैमरों की नियमित जांच की जाए और उन्हें हर समय चालू स्थिति में रखा जाए।