मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, कुछ दूर खड़ी थी बाइक, पुलिस कर रही शव की पहचान
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है। स्टेशन मास्टर से मिली सूचना के अनुसार, उतरेठिया जाने वाली अप लाइन पर पिलर नंबर 1054/3 और 1054/5 के बीच युवक का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपनी बाइक ट्रैक के किनारे खड़ी किया था।