मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम से नाराज होकर प्रधान और गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख चले गए
मोहनलालगंज ब्लॉक में प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम में प्रधानों को बैठने की जगह नहीं मिलने का सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इस व्यवस्था से नाराज होकर प्रधान कार्यक्रम छोड़कर चले गए। अफसरों की इस लापरवाही का असर यह हुआ कि गोसाईंगंज ब्लॉक प्रमुख भी नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम से चले गए।