आज़मगढ़: सीएचसी कोल्हूखोर से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
थाना जहानागंज की पुलिस ने मंगलवार को छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 10 फरवरी को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अभियुक्त रामलखन चौहान उर्फ टप्पु पुत्र हरिशचन्द चौहान निवासी कादीपुर थाना जहानागंज ने वादिनी मुकदमा से छेड़खानी कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर FIR दर्ज किया गया था।